नई दिल्ली: आदिवासियों के नाम पर बने इस आदिवासी बाहुल्य राज्य में पीएम मोदी एक साथ कई निशाना साधने की कोशिश करेंगे।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की अच्छी-खासी संख्या है। पीएम, शहीद बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे और ‘पीएम-पीवीटीजी’ डेवलपमेंट मिशन के शुभारंभ के साथ-साथ 24000 करोड़ रुपए की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
पीएम मोदी बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। बीजेपी उनकी इस यात्रा के जरिए आदिवासी आइकॉन बिरसा मुंडा को राजनीतिक सुर्खियों में वापस लाना चाहती है। पार्टी की कोशिश है कि देशभर के आदिवासी मतदाताओं को ये संदेश जाए कि उसके शासनकाल में बिरसा मुंडा को सम्मान मिला।
कुल मिलाकर बीजेपी, पीएम के इस दौरे को आदिवासी कार्ड के तौर पर भुनाना चाहेगी और मध्य प्रदेश की 47, दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 17 और राजस्थान की 18 आदिवासी प्रभाव वाली सीटों पर जीत का परचम लहराना चाहेगी।
