Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था प्रिंसिपल, टॉयलेट में भी करता था ताक झांक, लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ किया प्रदर्शन
    अपराध

    छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था प्रिंसिपल, टॉयलेट में भी करता था ताक झांक, लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ किया प्रदर्शन

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। भिलाई के शांति नगर में संचालित सेंट जेवियर स्कूल की 5 छात्राओं ने वहां के प्रिसिंपल के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की है। छात्राओं का कहना है कि फादर उन्हें अकेले में बुलाते हैं। उन्हें गलत जगह टच करते हैं। किस करते हैं और गंदी बातें करते हैं। सुपेला पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल के आनंद को हिरासत में ले लिया है। स्कूल में 10वीं, 11वीं और 12वीं पढ़ने वाली 5 छात्राओं ने दुर्ग जिला शिक्षाधिकारी और वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत की है। छात्राओं ने शिकायत में बताया है कि स्कूल के प्रिंसिपल कंबंन आनंद कुमार का रवैया लड़कियों के प्रति अच्छा नहीं है। वो लड़कियों के साथ बेड टच करता है। किसी न किसी बहाने छात्राओं को प्रिसिंपल ऑफिस बुलाते हैं।

    गंदी बातें करते हैं। कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है। छात्राओं के मुताबिक प्रिंसिपल कहता है कि आप लोगों को देखना अच्छा लगता है। किस करना अच्छा लगता है। जब लड़कियां इसका विरोध करती हैं तो वो कहता है वो उनका भाई और पिता जैसा है। ऐसा कहते हुए करीब आता है और गले और अन्य जगहों पर किस करता है। मना करने के बाद भी अश्लील बातें करता है। इसकी शिकायत स्कूल के टीचर्स से करने पर वो लोग धमकी देते हैं।

    कहते हैं ये बात अपने घर या किसी और को बताया तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। लड़कियों का आरोप है कि प्रिंसिपल की हरकत यही नहीं खत्म होती है। वह लड़कियों के टॉयलेट के बाहर खड़ा हो जाता है। दरवाजे से अंदर झांकता है। जब स्कूल की छुट्टी होती है तो उन लड़कियों को अलग-अलग बहाने से रोक लेता है। शाम को अपने घर भी बुलाता है। कुछ लड़कियां इतना दबाव में आ गई कि वो उसके घर भी जा चुकी हैं। एक 10वीं की लड़की को उसने घर बुलाया था। उसके बाद से वो लड़की बिल्कुल चुप और गुमसुम रहने लगी। वह किसी से बात तक नहीं करती है।

    स्कूल मैनेजमेंट भी दबा चुक है मामला छात्राओं का आरोप है कि इसकी शिकायत स्कूल के मैनेजमेंट स्तर पर की जा चुकी है। शिकायत के बाद एक हाई कमेटी बैठक बुलाई गई और उसके बाद मामले को दबा दिया गया। मीटिंग के बाद प्रिंसिपल की हरकतें और बढ़ गईं। वह छोटी क्लास की बच्चियों को भी गलत तरीके से छूने और किस करने लगा। छात्राओं ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुपेला पुलिस ने आरोपी प्रिसिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में कार्रवाई की जा रही है। हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन स्कूल में छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हिन्दू जागरण मंच ने शांति नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का घेराव कर दिया है। पुलिस भी घटनस्थल पहुंच गई ।

    प्रदर्शन कारियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने की मांग की है। सुपेला पुलिस ने प्रिसिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष आकाश ठाकुर ने बताया कि पालकों की ओर से लगातार शिकायत के बाद भी प्राचार्य क्लास की नाबालिग छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी करता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article6 माह पहले प्रेम विवाह करने वाली लड़की के ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी उसकी हत्या
    Next Article शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी मिली,कहा, ‘दिवाली से पहले तुम्हें मारेंगे’
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…

    March 26, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?