(नई दिल्ली)। बुढ़ापे में एफडी (Fixed Deposit) से मिलने वाला ब्याज वरिष्ठ नागरिकों की एक अहम इनकम होती है. ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को एफडी (Senior Citizen FD) पर मिलने वाला ब्याज जितना अधिक होता है, उन्हें उतना ही ज्यादा फायदा होता है. मौजूदा वक्त में बहुत सारे प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की तरफ से सीनियर सिटीजन एफडी पर शानदार ब्याज दर मुहैया की जा रही है. तीन साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.1 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर दी जा रही है. आइए जानते हैं कौन से प्राइवेट बैंकों में सीनियर सिटीजन एफडी पर 8.1 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
डीसीबी बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.1 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज 26 महीनों से लेकर 37 महीने के बीच में मेच्योर होने वाली एफडी पर दिया जा रहा है. इस तरह देखा जाए तो इस एफडी में आपके पैसे 8.8 साल में दोगुने हो जाएंगे. RBL Bank senior citizen FD ratesआरबीएल बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज 24 महीने एक दिन से लेकर 36 महीने तक की अवधि के लिए की गई एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा है.
आरबीएल बैंक में आपकी एफडी की रकम को दोगुना होने में 9 साल का वक्त लगेगा.IndusInd Bank senior citizen FD ratesइंडसइंड बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज दर 2 साल 9 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने तक की अवधि की एफडी पर दिया जा रहा है. इस तरह इंडसइंड बैंक में सीनियर सिटीजन एफडी कराने पर आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे.
IDFC Bank senior citizen FD ratesआईडीएफसी बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन एफडी पर 7.75 फीसदी की ब्याज की पेशकश की जा रही है. यह पेशकश 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की एफडी पर की जा रही है. अगर आप इस एफडी में पैसे लगाते हैं तो आपके पैसे दोगुने होने में 9.2 साल का वक्त लगेगा.2 हजार के नोट के बाद अब RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट ICICI Bank senior citizen FD ratesअगर आप चाहे तो आईसीआईसीआई बैंक में भी सीनियर सिटीजन एफडी करा सकते हैं. यहां पर आपको 7.5 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है.
