
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की गिनती उन कपल में होती है, जिन्होंने अपने काम और पर्सनल लाइफ को अच्छी तरह से बैलेंस किया है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने दोनों की जिंदगी को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रियंका ने अपने बेडरूम की बातें शेयर करते हुए कहा है कि पति निक जोनास उन्हें रात भर सोने नहीं देते। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये सब हुआ कैसे?
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि शादी के बाद से ऐसी कई रातें है, जब वो कई घंटे सो नहीं पाती है और इसका कारण है निक जोनस का डायबिटीज। निक को अब से नही बल्कि काफी लम्बे समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिसके चलते हुए उनको काफी दिक्कत होती रहती है। निक अपनी हेल्थ को लेकर के काफी ज्यादा संवेदनशील है।
इसी कारण से निक जोनस को रात को भी ये मालूम रहता है कि उनका सुगर कितना रहता है, वो काफी सेंसेटिव होते है और इस वजह से प्रियंका को भी कई बार रात रात को उठकर के चेक करते रहना पड़ता है कि सब ठीक है या फिर नही? अब बात तो अपने आप में सही भी है कि बीवी है तो ख्याल रखेगी ही। जबकि ऐसा नही है, अमेरिका में पति का ख्याल रखना बीवी की जरुरी जिम्मेदारी नही मानी जाती है।
अगर किसी को निभानी है तो वो उसे मन से निभाये और प्रियंका निक के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरे मन के साथ में निभाती है। जो कही न कही अच्छी बात है. निक की लाइफ में कई लड़कियां आकर के जा चुकी है लेकिन प्रियंका जैसी लडकी उन्होंने पहली बार पायी है जो उनका इतना ज्यादा ख्याल रखती है।