नई दिल्ली:- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित अभद्रता को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यह ‘आप’ का अंदरूनी मसला है और इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही कोई फैसला लेंगे.
प्रियंका ने रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में मालीवाल के साथ कथित अभद्रता को लेकर कहा, ‘मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रहती हूं. चाहे वह किसी भी पार्टी की हों. यह आम आदमी पार्टी का मामला है और वही इस पर निर्णय लेगी.
