रायपुर। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की तारीफ़ करते हुए कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूँ मुझे बहुत खुशी हो रहा है. छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में सुना था , अब देख भी लिया। उन्होंने कहा एक तरह से छत्तीसगढ़ के साथ हमारा लगाव है।
प्रियंका गांधी ने कहा – कल सिरपुर गए थे जहाँ शिव मंदिर और आदिवासी संस्कृति का एक प्रतीक था। यह देश संस्कृति से भरी हुई है , आओ हम सब मिलजुकर एक सुंदर भारत देश बनाए।
उन्होंने कहा – सविधान क्या है – सविधान सामूहिक परंपरा पर आधारित है
संविधान समानता की बात करते है , देश का कानून समानता से देखे
सविधान सबको समान मौका भी देती है।
उन्होंने कहा संविधान को मजूबत रखने के लिए मीडिया,न्यायपालिका, संसद जरुरी है. आज की परिस्थिति को समझने की जरूरत है। देश की सरकार चर्चाओं को बोलने नही देते ,संसद में बोलतें हैं तो उन्हें मिटा दिया जाता है ! हमारे नेताओं में दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाभिमान को देश भर में सीएम भूपेश बघेल फैला रहे है। छत्तीसगढ़ की तारीफ होती है तो दबाने की कोशिश करते है और एजेंसियों को भेजते है। एक दिन में किसान 27 रुपए कमा रहे है और पीएम मोदी के दोस्त प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहे है।