कोरबा/ सप्ताहिक बाजार में मछली बेचने गए व्यापारी के साथ किए गए मारपीट लूट के आरोपियों राजवंत मझवार, युवराज कुर्रे, ईश्वर यादव एवं अन्य आरोपी गणों द्वारा बाजार में आकर ₹2500 नगदी पैसा एवं 15 किलो मछली को मारपीट कर लूटपाट किए की रिपोर्ट पर चौकी राजगामार में धारा 395 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी राजवंत मंझवार एवं विधि से संघर्षरत चार नाबालिगों को रिमांड पर भेजा गया था तथा आरोपी युवराज कुर्रे तथा ईश्वर यादव घटना दिनांक से फरार था जिसे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना दिया गया कि आरोपी युवराज कुर्रे न्यायायल कोरबा के पास घूम रहा है कि सूचना मिलने तत्काल आरोपी को न्यायालय कोरबा के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनको पूछताछ करने पर लुटे गए राशि को काफी समय से बाहर फरार रहने के कारण खर्च हो जाना एवं घटना में प्रयुक्त बॉस का डंडा को बरामद कराय गया।
आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है ।