बीजापुर, 9 मार्च। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 09.03.2022 को थाना उसूर महिला व पुरूष बल की संयुक्त पार्टी ग्राम चंदूर की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान महिला माओवादी मिलिशिया सदस्य कुंजाम भीमे पिता मुक्का, उम्र 22 वर्ष साकिन रेंगालपारा गुजेपर्ती थाना उसूर जिला बीजापुर को पकडा गया l
महिला माओवादी कुंजाम भीमे वर्ष 2018 में ग्रामीण कटटम दुला पिता पिड़गा साकिन गलगम का हत्या करने के नियत से अपहरण करने व आवापल्ली से उसूर सड़क मार्ग पर कुशवाहा बस को रोकर यात्रीयों से लूटपाट कर बस में आग लगााने की घटना में शामिल रही l महिला माओवादी कुंजाम भीमे के विरूद्ध थाना उसूर में 02 स्थाई वारंट लंबित है l
दिनांक 09.03.2022 को उक्त पकड़ी गई महिला माओवादी के विरूद्ध थाना उसूर में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।