Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित, 16 दिसम्बर से भरे जायेंगे नामांकन
    समाचार

    त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित, 16 दिसम्बर से भरे जायेंगे नामांकन

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा।

    निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रात: 10:30 बजे होगा एवं इसी समय सें नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की शुरूआत की जाएगी। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रात: 10.30 बजे होगा।

    नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर प्रात: 10:30 बजे से किया जायेगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 26 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 26 दिसम्बर को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा।

    त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हो) 9 जनवरी 2023 सोमवार प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 9 जनवरी को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 बुधवार को अपरान्ह 3 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को प्रात: 9 बजे से जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला मुख्यालय में एवं जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए खण्ड मुख्यालयों में होगी।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Hindi news india nominations will be filled from December 16 Program announced for three-tier panchayat by-election Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल 13/12/2022
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री की बहू ऋचा जोगी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले के साथ जुड़ा एक और प्रकरण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…

    March 3, 2026

    होली पर कर्मचारियों को तोहफा: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA…

    March 3, 2026

    हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप…

    March 3, 2026

    आखिर कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले क्या इंग्लैंड से लगान वसूलेगी भारत…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…
    • होली पर कर्मचारियों को तोहफा: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA…
    • हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप…
    • आखिर कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले क्या इंग्लैंड से लगान वसूलेगी भारत…
    • 80W चार्जिंग वाला प्रीमियम फोन हुआ 10,000 रुपये सस्ता, यहाँ जानें नई रेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?