*मुंगेली / पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार तबली से गर्दन को मारकर हत्या कर दिया है कि सूचना पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 781/2022 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की गंभीरता पर सूचित किया जा कर विवेचना में ले आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हत्यारे आरोपी को तत्काल कब्जा पुलिस लेने निर्देश दिया गया मृतक एवं आरोपी का परिवार ग्राम कांदाबाड़ी में वनभूमि पर कृषि कार्य करते थे। दोनो परिवारों के बीच में कृषिभूमि को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी मृतक एवं आरोपी के पुत्र बीच वाद-विवाद तथा हाथापाई हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी फगुवा यादव ने छुन्ना यादव को गले में धारदार हथियार से मैथू उर्फ ढोढीया यादव के खेत में मारकर हत्या कर दिया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना लोरमी,चौकी खुड़िया एवं चौकी चिल्फी की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कांदाबाड़ी में जंगल में घेराबंदी करते हुए आरोपी फगुवा यादव को अभीरक्षा में लेकर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तब्बल एवं घटना वक्त स्वयं पहने खून लगे कपड़े बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार साहू, उपनिरीक्षक बुधराम साहू,चौकी प्रभारी खुड़िया सउनि विजय सिंह राजपूत,चौकी प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील बंछोरप्रधान आर माधव टांडिया,दयाल गावस्कर,मुकेश कुर्रे, संतोष राजपूत,आर रवि श्रीवास, राहुल राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।