Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मनी लॉन्ड्रिंग केस में संपत्तियां की जब्त ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर कसा शिकंजा,इन राज्यों में हुई छापेमारी…
    समाचार

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में संपत्तियां की जब्त ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर कसा शिकंजा,इन राज्यों में हुई छापेमारी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ED Raid प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव और अन्य के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है।

    सांप के विष से जुड़ा मामला
    यह मामला एल्विश यादव द्वारा आयोजित पार्टियों में सांप के विष के नशे के तौर पर इस्तेमाल और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन से जुड़ा है। ईडी ने मई में इस केस को दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा दर्ज एफआइआर और चार्जशीट का संज्ञान लिया था।

    सिंगर राहुल यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था
    इस मामले में हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी की जांच के अनुसार, अपराध से उत्पन्न धन का उपयोग अवैध तरीके से पार्टी आयोजित करने और गैरकानूनी कार्यों के लिए किया गया था। एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने सांप के विष का नशे के तौर पर इस्तेमाल करने के शक में गिरफ्तार किया था।
    इसके बाद उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला तब सामने आया जब पीपल फार एनिमल्स नामक एनजीओ के प्रतिनिधि की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने नवंबर 2022 में सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी।

    इसके साथ ही सांपों के अवैध व्यापार और पार्टी आयोजन के आरोप में पांच सपेरों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस का कहना था कि एल्विश यादव उस समय बैक्वेट हाल में मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी भूमिका की जांच की जा रही थी।

    Post Views: 1,223

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब खाद-बीज को लेकर सीएम सख्त, DAP की कालाबाजारी करने पर होगा ये सख्त एक्शन…
    Next Article अब जीएसटी रिटर्न समय से फाइल न करने पर लगेगा अधिकतम जुर्माना जाने यहां से सबकुछ …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?