रीवा जिले में 12 उचित मूल्य की दुकानों का नए तरीके से संचालन होने वाला है। यहां उपभोक्ता समिति, विपणन समिति, उत्पादक समिति, बहुप्रयोजन समिति, संसाधन समिति, महिला स्वसहायता समूह और संयुक्त वन प्रबंधन समिति को अधिकृत किया है। ऐसे में जवा और त्योंथर विकासखण्ड की 12 खाद्यान्न दुकाने खोली जाएंगी। संचालन करने 13 सितम्बर तक प्रस्ताव मंगाए हैं।जवा व त्योंथर विकासखंड के लिए मांगे गए प्रस्ताव:12 उचित मूल्य की दुकानों में सेल्समैन बनने का मौका, 13 सितंबर तक भर सकते है फार्म।
एसडीएम त्योंथर पीके पाण्डेय ने बताया कि जवा ब्लॉक में 6 उचित मूल्य की दुकानें खुलेगी। वहीं त्योंथर विकासखण्ड में 6 खाद्यान्न दुकानों का नए तरीके से संचालन होगा। उचित मूल्य दुकानों के संबंध में अन्य विवरण एसडीएम कार्यालय त्योंथर और जिला आपूर्ति कार्यालय कलेक्ट्रेट रीवा से प्राप्त किए जा सकते हैं।
जवा ब्लॉक के इन गांवों में खुलेगी दुकान
जवा विकासखण्ड की उचित मूल्य दुकान बौसड़, कल्याणपुर, भिटौहा, रमगढ़वा, इटमा और झलवा के संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
त्योंथर ब्लॉक में यहां के लिए मांगे प्रस्ताव
इसी तरह विकासखण्ड त्योंथर में उचित मूल्य दुकान ककरहा, गाडरपुरवा, ओढ़ी, महुली, सराई तथा चन्द्रपुर के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
