Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लक्ष्य अनुरूप समय सीमा में पूरे किए जाएं जनहित कार्य : सांसद ज्योत्सना महंत
    कोरबा

    लक्ष्य अनुरूप समय सीमा में पूरे किए जाएं जनहित कार्य : सांसद ज्योत्सना महंत

    By Tv 36 HindustanDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं विकास कार्यक्रमों तहत जारी कार्यों की गहन समीक्षा की गई बैठक में सांसद महंत वर्चुअल रूप से शामिल हुई कलेक्टर संजीव झा बैठक में वर्चुअल रुप से जुड़े। सभी विभागीय अधिकारियों को जिलेवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों को लक्ष्य अनुरूप समय सीमा पर पूरा करने निर्देश दिए ताकि लोगों को लाभ मिल सके।

    बैठक में जिले के दूरस्थ वनांचल गावों तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार व निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने जून 2023 तक जिले में सभी जर्जर आंगनबाड़ी स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य पूरा करने,पेंशन संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जिले में ई-श्रम कार्ड बनाने को लेकर जानकारी ली,इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत जारी कार्यों को जल्द पूरा करने निर्देश दिए।

    जल जीवन मिशन के कार्यों को लक्ष्य अनुसार समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग किए गए जनहित कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए। केंद्र के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अंतर्गत जिले में ओल्ड एज होम स्थापना को लेकर जानकारी ली आवश्यक कोरोना नए वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए स्थानीय स्तर पर इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को गाइडलाइन अनुरूप एहतियात बरतने और आवश्यक कदम उठाकर सतर्कता बरतने निर्देश दिए।

    बैठक में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर,महापौर राज किशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिव कला कंवर,छत्रपाल सिंह कंवर,जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर,विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। *केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद महंत ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन,रूरबन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा और कृषि सिंचाई योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों से इन योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने निर्देश दिए।जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन लाभान्वित लोगों के बारे में जानकारी मिलती है। इन योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए। जनप्रतिनिधियों ने भी विभागीय कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही कार्यों को जल्द पूरा करने कहा।*जर्जर आंगनबाड़ी स्कूल भवनों के निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी*बैठक में वर्चुअल रुप से जुड़े कलेक्टर झा ने बताया कि जिले में जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी व स्कूल भवनों को चिन्हित कर सीएसआर के माध्यम से आवश्यकता अनुरूप जीर्णोद्धार, निर्माण कार्य कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में फ्लाईऐश यूटिलाइजेशन संबंधी दिशा निर्देश के साथ ही अन्य आवश्यक कदम गंभीरता से उठाए जा रहे हैं। भू-विस्थापितों के लंबित रोजगार व मुआवजा के नए व पुराने प्रकरणों का निराकरण भी गंभीरता से किया जा रहा है। इसी तरह भारतमाला प्रोजेक्ट व एनएच से प्रभावित लोगों के मुआवजा संबंधी प्रकरणों के निराकरण के कार्य मे तेजी आई है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्वास्थ्यगत परेशानियों से निजात दिलाते हैं, कोदो, कुटकी ,रागी के बने उत्पाद
    Next Article विजली लाइनमैन को शासकीय पैसों के गबन अमानत में खयानत के आरोपी को 24 घंटे के अंदर लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, इंजीनियर बनीं हमसफर..

    April 6, 2026

    क्या बदलेगी जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की सजा 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी इस दिन अंतिम सुनवाई…

    April 6, 2026

    प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका इन पदों के लिए 15 मई से परीक्षा, यहां करें अप्लाई…

    April 6, 2026

    नई कार लेने से पहले जान लें, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये 10 नंबर वन गाड़ियां…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, इंजीनियर बनीं हमसफर..
    • क्या बदलेगी जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की सजा 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी इस दिन अंतिम सुनवाई…
    • प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका इन पदों के लिए 15 मई से परीक्षा, यहां करें अप्लाई…
    • नई कार लेने से पहले जान लें, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये 10 नंबर वन गाड़ियां…
    • इस गर्मी में सर्दी के एहसास ने बढ़ाई टेंशन, भारत के सामने एक और संकट का सताने लगा डर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?