भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड ने इसका विमोचन किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा का एक मंत्र भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म है।भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने शनिवार को एमपी के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। भगवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023’ जारी करतेहुए कहा, ‘समय के साथ साथ घोषणा पत्र की महत्ता धीरे-धीरे घटती गई है। क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर फिर भुलाने का काम किया है। लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है। ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।’
संकल्प पत्र पढ़ते हुए जेपी नड्डा ने कहा, “राज्य का बजट 14 गुना बढ़ गया है, सकल राज्य घरेलू उत्पाद 19 गुना बढ़ गया है। हम रिपोर्ट कार्ड की राजनीति में विश्वास करते हैं। हमने अंतिम-मील डिलीवरी पर भी ध्यान केंद्रित किया है, हमने जो कहा वह किया है।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाहे वो मध्य प्रदेश का विकास हो या अन्य किसी प्रदेश के विकास की बात हो, उसके मुल में हमेशा गरीब कल्याण की बात होती है। गरीबों के सशक्तिकरण के लिए हमारा मंत्र है – रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म।
