कोरबा। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पसान दौरान रात्रि गश्त पेट्रोलिंग पार्टी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जरोधा खंडगवा जिला कोरिया एमसीबी के रामनाथ देवांगन पिता गोकुल प्रसाद द्वारा अवैध मध्य प्रदेश राज्य की अंग्रेजी शराब परिवहन कर पशान क्षेत्र में बिक्री करता है बिक्री हेतु मोटरसाइकिल से शराब लेकर आने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पसान उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अजय दान लकड़ा.आर बुध सिंह मधुकर.लखन लाल के साथ जारौंधा खंडगवा से पिपरिया आने वाले रास्ते में दबिश देकर आरोपी की मोटरसाइकिल से 125 पाव अंग्रेजी गोवा शराब परिवहन करते पकड़कर अवैध शराब जप्त कर आरोपी विरुद्ध 34(2 )आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया ।
आरोपी ने पूछताछ पर मध्यप्रदेश राज्य से कम कीमत में अंग्रेजी शराब लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करना बताया विरुद्ध अवैध नसा पसान पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।