चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मान गुरुवार यानी कल डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। बता दें कि गुरूवार को दोपहर 12 बजे सीएम भगवंत मान की शादी होगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

CM भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। लेकिन अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।