
भारत का नेशनल क्रश (national Crush) कहलाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका और उनके फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. उन्हें सोशल मीडिया (social media) पर फैंस को ढेर सारी बधाइयां दे ही रहे हैं
, साथ ही सेलेब्स (celebs) भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
ऐसे में हम आपको बता रहे हैं रश्मिका से जुड़ी कुछ अनजानी बातें. अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी का दिल जीतने वालीं रश्मिका मंदाना का जन्म कर्नाटक में हुआ था. वह कर्नाटक के विराजपेट में पैदा हुई थीं. उनके माता-पिता का नाम सुमन और मदन मंदाना है.
रश्मिका ने M. S. Ramaiah College of Arts, Science and Commerce से अपनी बैचलर्स की पढ़ाई को पूरा किया था. उन्होंने साइकोलॉजी, इंग्लिश लिटरेचर और जर्नलिज्म में बैचलर्स की है. लेकिन उन्होंने करियर के लिए एक्टिंग को चुना.
रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं
. 2016 में रश्मिका ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था. यह अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बनी थी. रश्मिका की परफॉरमेंस को सराहा गया और उन्होंने बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी जीता था.