Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुतिन – जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान…
    समाचार

    पुतिन – जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान…

    By Tv 36 HindustanAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना उन्हें उत्साहित कर रही है। ट्रंप ने बताया कि निकट भविष्य में जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन की बैठक होने वाली है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

    इसके बाद त्रिपक्षीय वार्ता भी आयोजित की जाएगी। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन को बिना किसी शर्त के आमने-सामने बैठना चाहिए और युद्ध समाप्त करने के लिए आगे का रास्ता तलाशना होगा।

    सुरक्षा गारंटी पर हुई चर्चा
    व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ये गारंटी अमेरिका के साथ मिलकर कई यूरोपीय देश देंगे। ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन में शांति की संभावनाओं को लेकर सभी उत्साहित हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि व्हाइट हाउस में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक तय स्थान पर बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रंप ने कहा कि इसके बाद एक त्रिपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें वे खुद भी दोनों राष्ट्रपतियों के साथ शामिल रहेंगे।

    साथ देने वालों का जताया आभार
    ट्रंप ने इसे लगभग चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की दिशा में एक अहम और सकारात्मक शुरुआती कदम बताया। साथ ही उन्होंने इस प्रयास में साथ देने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का दिल से आभार व्यक्त किया।

    व्हाइट हाउस में हुई इस अहम बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टुब, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, और नाटो महासचिव मार्क रुटे शामिल हुए।

    पुतिन और ज़ेलेंस्की होंगे आमने-सामने
    इस बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने जानकारी दी कि ट्रंप चाहते हैं कि आने वाले दो हफ्तों में पुतिन और ज़ेलेंस्की आमने-सामने बैठें। उन्होंने बताया कि ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत में इस बात पर सहमति बनी है कि अगले पंद्रह दिनों के भीतर दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि ये बैठक कब और कहां होगी इसके बारे में अभी कोई सहमति नहीं बनी है।

    युद्ध को समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा
    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बिना किसी शर्त के मिलने के पक्ष में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों नेता आमने-सामने बैठकर युद्ध को समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा करें।

    जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने पहले द्विपक्षीय और फिर उसके बाद त्रिपक्षीय बैठक का सुझाव दिया है। हालांकि, उन्हें इस प्रस्तावित बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने यह साफ किया कि वह किसी भी प्रारूप की बातचीत के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि त्रिपक्षीय बैठक में उनकी भागीदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि शुरुआती बैठक किस दिशा में जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस बैठक पर शर्तें नहीं थोपना चाहते, क्योंकि पुतिन की भी अपनी शर्तें हो सकती हैं।

    Post Views: 385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस साल 2025 में विश्वकर्मा पूजा कब है, जानिए यहां सही डेट व तिथि और इसका महत्व…
    Next Article प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके इलाके का हाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…

    April 3, 2026

    वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…

    April 3, 2026

    अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…

    April 3, 2026

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?