Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तिमाही परिणाम और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का शेयर बाजार पर रहेगा असर
    व्यापार

    तिमाही परिणाम और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का शेयर बाजार पर रहेगा असर

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मुंबई, 23 जनवरी ।अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में तेज कटौती के संकेत से वैश्विक बाजार में जारी गिरावट से हताश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक लुढ़के शेयर बाजार पर अगले सप्ताह कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणाम और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर रहेगा।
    बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2185.85 अंक यानी 3.57 प्रतिशत लुढ़ककर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे दो सप्ताह के निचले स्तर 59037.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 608.5 अंक अर्थात 3.33 प्रतिशत का गोता लगाकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 17647.25 अंक पर रहा।
    दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 4.35 प्रतिशत गिरकर 24951.67 अंक और स्मॉलकैप 3.18 प्रतिशत टूटकर 29967.21 अंक पर रहा। आलोच्य सप्ताह सोमवार की मामूली बढ़त को छोड़कर शेष लगातार चार दिन शेयर बाजार में गिरावट रही।
    विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह मारुति, भेल, लार्सन एंड टु्ब्रो, पीएनबी, एक्सिस बैक, सिप्ला, फेडरल बैंक, इक्रा, कैनरा बैंक, आरबीएल बैंक, सेंट्रल बैंक, डॉ. रेड्डी और कोटक बैंक समेत कई कंपनियों के वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं, जिसका असर बाजार पर देखा जा सकेगा।
    साथ ही यमन के हाउती समूह के संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए हमले के विरोध में सउदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की जवाबी कार्रवाई करने तथा रूस और यूक्रेन के बीच की तनातनी से वैश्विक स्तर पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चे तेल में जारी उतार-चढ़ाव का भी बाजार पर प्रभाव रहेगा।
    इनके अलावा 21 जनवरी को देर शाम पेट्रोलियम, दूरसंचार और रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली अरबपति मुकेश अंबानी की देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का तीसरी तिमाही का परिणाम जारी हुआ। इसका असर भी अगले सप्ताह बाजार में दिख सकता है। आरआईएल ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 20539 करोड़ रुपये का सकल लाभ कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में अर्जित 14894 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 37.9 प्रतिशत अधिक है।
    वैश्विक बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ऑटो, यूटिलिटीज, पावर, रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली के बल पर सोमवार को सेंसेक्स 85.88 अंक बढ़कर 61,308.91 अंक और निफ्टी 52.35 अंक उठकर 18,308.10 अंक पर रहा। वहीं, फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के संकेत और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर बेसिक मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल्स, दूरसंचार, ऑटो, कैपिटल गुड्स, धातु और रियल्टी समेत 18 समूहों में हुई बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 554.05 अंक लुढ़ककर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 60,754.86 अंक और निफ्टी 195.05 अंक गिरकर 18,113.05 अंक पर आ गया।
    वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 656.04 लुढ़ककर 60,098.82 अंक और निफ्टी 174.65 अंक टूटकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17,938.40 अंक पर आ गया।
    अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में मार्च से कटौती शुरू करने के संकेत से निवेशकों की सतर्कता के कारण वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के दबाव में स्थानीय स्तर पर रिलायंस, एसबीआई, आईटीसी, टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लुढ़कता हुआ गुरुवार को एक प्रतिशत से अधिक टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। सेंसेक्स 634.20 अंक लुढ़ककर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59,464.62 अंक पर आ गया, जो दो सप्ताह का न्यूनतम स्तर है। इससे पूर्व सेंसेक्स इस वर्ष 07 जनवरी को 59744.65 अंक पर रहा था। निफ्टी 181.40 अंक का गोता लगाकर 17,757 अंक पर रहा।
    अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कमजोर रुख के दबाव में निवेशकों की टाटा स्टील, एसबीआई, रिलायंस, एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 427.44 अंक लुढ़ककर 59,037.18 अंक पर और निफ्टी 109.75 अंक उतरकर 17,647.25 अंक पर रहा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमकर सक्रांति पर मायुमं रायपुर शाखा ने कंबल व गर्म कपड़ों का किया वितरण, गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत
    Next Article मायावती की अपील: कांग्रेस को वोट देकर मतदाता अपना वोट खराब न करें
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, जानिए कब से कटेगा टोकन…

    October 6, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?