विदिशा। मुहाने पर खड़ा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम ताकत झोंकी जा रही है। जनता के बीच आखिरी पड़ाव का चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इससे पहले बीजेपी के दिग्गज और पीएम मोदी भी जनता के बीच भारी संख्या में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदिशा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करत हुए अपने पक्ष में माहौल बनाया।
राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तोमर के बेटे के अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। जिनमें वो करोड़ों रुपए की बात कर रहा है। इस पर मोदी कुछ नहीं बोलते? अब तक उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यहां करोड़ों रुपए देकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदकर सौदा करके, जो आपका निर्णय था। जो आपके दिल की बात थी। उसे बीजेपी के नेताओं ने, प्रधानमंत्री ने कुचलने का काम किया। आपके साथ धोखा किया। किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है।
