Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल गांधी यहां से लड़ सकते हैं चुनाव, इस रणनीति के तहत 26 अप्रैल के बाद होगा फैसला
    समाचार

    राहुल गांधी यहां से लड़ सकते हैं चुनाव, इस रणनीति के तहत 26 अप्रैल के बाद होगा फैसला

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया है। पार्टी का मानना है कि अमेठी में उनको अधिक प्रचार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आगामी 26 अप्रैल के बाद अमेठी सीट से अपना नामांकन भरेंगे।

    तब तक दूसरे चरण में वायनाड में मतदान हो चुका होगा, जहां से वह अभी पार्टी प्रत्याशी हैं। पार्टी का मानना है कि अब भी गांधी परिवार को इन परंपरागत सीटों पर अधिक प्रचार की आवश्यकता नहीं है। शायद इसी वजह से अब तक पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपने पत्ते खोलने से परहेज किया है।

    दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर आगामी 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। आगामी 27 अप्रैल से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस वायनाड के मतदाताओं को मतदान से पहले यह संदेश नहीं देना चाहती है कि राहुल गांधी यह सीट छोड़ सकते हैं। अथवा वायनाड के विकल्प के रूप में अमेठी सीट भी है। इसलिए अभी तक कांग्रेस ने रणनीति के तहत अमेठी से पार्टी प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वह अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

    दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी
    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस चरण के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, सुखविंदर सिंह सुख्खू, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया समेत 40 पार्टी के नेता शामिल हैं।

    Post Views: 0

    *Political stir in Maharashtra Big new Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Rahul Gandhi can contest elections from here Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवैज्ञानिकों ने धरती को ठंडा करने के लिए किया सीक्रेट टेस्ट, जानिए क्या है रहस्यमयी परीक्षण
    Next Article स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज: दिल्ली में गले मिलना, केरल में भीख मांगना, और कर्नाटक में ठगना ऐसी है कांग्रेस की नीति …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?