Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल गांधी ने बताया आदिवासियों को विरासत का भंडार, तो हेमंत सोरेन बोले – मैं सीएम नहीं होता, तब भी आता
    गैजेट

    राहुल गांधी ने बताया आदिवासियों को विरासत का भंडार, तो हेमंत सोरेन बोले – मैं सीएम नहीं होता, तब भी आता

    By Tv 36 HindustanOctober 28, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 के अवसर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने संदेश भेजा है। संदेश का वाचन यहां महोत्सव के मंच पर कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने किया। संदेश में राहुल गांधी ने कहा है, मैं छत्तीसगढ़ सरकार को भारत भर के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के लिए बधाई देता हूं। अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करें। मैं आप सभी का इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्वागत करता हूं।

    उन्होंने कहा है कि हमारे आदिवासी भाई-बहन हमारी विरासत के भंडार हैं, और हमारे प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करने में सबसे आगे रहे हैं। प्रत्येक लोक गीत, नृत्य, पेंटिंग और मूर्तिकला एक अनूठी कहानी बताते हैं, और हमारे पूर्वजों की आकर्षक दुनिया में एक खिड़की प्रदान करते हैं। इन जीवित परंपराओं के माध्यम से ही समाज और समुदाय अपनी सामूहिक यादों को जीवित रखते हैं। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे आदिवासी कलाकारों को समर्थन और मान्यता देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। मैं आप सभी की सफलता की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि यह त्योहार विविधता की भावना का उत्सव मनाता है जो भारत के विचार के मूल में है।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं होता, तब भी इस आयोजन में शामिल होने आता। झारखंड के सीएम ने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बधाई दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के जरिए वंचित वर्ग को आगे लाने का प्रयास किया गया, यह प्रयास सराहनीय है। मैं भी एक आदिवासी समाज से आता हूँ। किस तरह मैं सीएम बना, यह एक बड़ी चुनौती थी। मैं सीएम नहीं होता, तो भी मैं इस कार्यक्रम को देखने आता।

    भूपेश बघेल जी के प्रयास से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू किया गया। यह पूरे देश में अपने आप में अलग आयोजन है। भूपेश बघेल जी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। आज निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश के लिए सन्देश है। अगर हम चाहें तो आदिवासी वर्ग कदम से कदम मिलाकर चल सकता है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एक मील का पत्थर साबित होगा। मैं भी एक आदिवासी वर्ग से आता हूँ और मुझे यहां तक पहुँचने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के जनजातीय समाज मे काफी समानताएं देखने मिलती हैँ। इस आयोजन से जनजातीय समाज को एक ताक़त और ऊर्जा मिलेगी।

    यहां सिर्फ एक नृत्य महोत्सव नही है, जबकि पूरा मेला लगाया गया है, इससे जनजातीय समूहों के भीतर छिपे गुणों को देश-विदेश तक भेजने का मौका मिला है। मैंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों और योजनाओं का अध्ययन किया है। कैसे हम छत्तीसगढ़ में आदिवासी उत्थान के लिए चलाई जा रही, योजनाओं को अपने राज्य में लागू करें, इस पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में एमएसपी पर लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है, यह सरहानीय है।इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश-विदेश से आए कलाकारों का छत्तीसगढ़ की धरा पर स्वागत है।

    2019 के आदिवासी नृत्य महोत्सव जबरदस्त सफलता मिली। सफलता को देखते हुए हर साल इस आयोजन का निर्णय लिया गया था। पिछले साल कोरोना के कारण आयोजन नहीं हुआ। इस साल कोरोना के मामलों में कमी आई, तो राज्योत्सव के इस साथ इस आयोजन को जोड़कर हमने पांच दिनों के कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, आदिवसियों की सँस्कृति सबसे पुरानी सँस्कृति है। छत्तीसगढ़ में एक तिहाई आबादी आदिवासियों की है। हमने आदिवसियों की सँस्कृति को पहचान दिलाने काम किया। एक मंच पर देश-विदेश की आदिवासी कला सँस्कृति नृत्य देखने को मिलेगा। सँस्कृति का आदान-प्रदान होगा।

    राज्य सरकार के 52 लघुवनोपज की खरीदी से आदिवसियों की आय में बढ़ोत्तरी हुई। उद्योगों द्वारा आदिवासियों की ली गई जमीन हमने वापस कराई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने राज्य भर में गौठान बनाये गए। गांव में रोजगार के अवसर बढ़े इसके लिए गौठानों में इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व पटल पर लाने पहचान दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के कई मंत्री, विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने खुद को इस तरह उतारा मौत के घाट
    Next Article वानखेड़े की पत्नी की CM उद्धव को चिट्ठी:एक्ट्रेस ने कहा- एक मराठी महिला की गरिमा से खिलवाड़ हो रहा, बाला साहेब को यह मंजूर नहीं होता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?