Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल गांधी का दावा ,हमारे 2 खिलाड़ियों को अंदर कर दिया, चुनाव में की जा रही मैच फिक्सिंग की कोशिश,जाने पूरा मामला…
    News

    राहुल गांधी का दावा ,हमारे 2 खिलाड़ियों को अंदर कर दिया, चुनाव में की जा रही मैच फिक्सिंग की कोशिश,जाने पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रव‍िवार को रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है. यह चुनाव लोकतंत्र, संव‍िधान, गरीबों, क‍िसानों को बचाने का चुनाव है. उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि यहां पर मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही है और चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच फिक्‍स कर रहे हैं. 

    राहुल गांधी ने कहा क‍ि द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन यहां नहीं है, लेकिन वो उनके दिल में है. उन्‍होंने ‘इंडिया गठबंधन’ के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल आईपीएल के मैच चल रहे हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि आपने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है, जब अंपायर को खरीद कर, कप्तान को डराकर, मैच जीता जाता है. राहुल ने कहा क‍ि हमारी टीम के मैच के पहले दो खिलाड़ि‍यों (केजरीवाल-सोरेन) को मैच फिक्‍स करके जेल में डाल दिया गया है.

    बिना ईवीएम, सोशल मीडिया के 180 पार नहीं होगा

    राहुल गांधी ने रैली के दौरान ईवीएम मशीन पर भी सवाल खड़े क‍िए. पीएम मोदी पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि वो इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. बिना ईवीएम और सोशल मीडिया के यह 180 पार नहीं होने जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि ईवीएम को मैनेज कि‍ए बिना 400 का आंकडा पार नहीं हो सकता है. 

    देश की सबसे बड़ी पार्टी का अकाउंट सीज हुआ

    कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को सीज करने के मामले पर राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारे सारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. चुनाव के बीच में बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. पैसा देकर सरकार को गिराया जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. संविधान हिन्दुस्तान की जनता की आवाज है. आप हिन्दुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते है. 

    कर्नाटक के बीजेपी सांसद

    अनंतकुमार हेगड़े के बयान का ज‍िक्र करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा क‍ि उनके एमपी कह रहे हैं क‍ि जैसे ही हम 400 सीट जीतेंगे संविधान बदल देंगें. 

    पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता संव‍िधान

    राहुल गांधी ने कहा क‍ि संव‍िधान को पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता है. अलग-अलग राज्य हो जाएंगे, हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. पुलिस, सीबीआई, ईडी के सहारे नेताओं को डराने धमकाने का काम क‍िया जा रहा है, लेकिन आप जनता की आवाज को नहीं दबा सकते.
    कांग्रेस नेता राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी पर भी सवाल उठाए.

    Post Views: 0

    2 of our players have been included inside chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police efforts are being made to fix matches in the elections Hindi khabar Hindi news hindinews india Rahul Gandhi's claim Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं,कही ये दिल छुलेने वाली बात…
    Next Article EC ने किया तय,स्टार प्रचारक अपने जेब में रख सकते है इतने लाख रुपये,प्रत्याशी को भी दी ये चेतावनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…

    February 4, 2026

    चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…

    February 4, 2026

    धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…
    • चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…
    • धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?