मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में राजनीतिक अनुभव की कमी है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने माचिस की तीली के बराबर भी नहीं हैं. यादव ने कहा कि वायनाड के सांसद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस उनमें नहीं है.
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह शासन का कुछ अनुभव प्राप्त करना चाहिए था, यादव ने कहा, ‘उनके पास न तो मंत्री पद का अनुभव है, न ही पार्टी अध्यक्ष का और न ही राजनीति का. जिस तरह से वे बात करते हैं… विपक्ष का भी कुछ स्तर होना चाहिए, खासकर किसी शख्सियत के सामने. वह सूरज के सामने दीपक भी नहीं हैं.’
