राजस्थान:- पार्टियों के शीर्ष नेता चुनावी राज्यों में रैलियां कर रहे हैं और एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को ‘मूर्खों का सरदार’ बताया था. इसके बाद आज राहुल गांधी ने राजस्थान के जालौर में रैली की और पीएम मोदी को ‘पनौती’ कहा.
दरअसल कुछ दिनों पहले, पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसा था. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा था, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
