भोपाल। राजधानी भोपाल के खानूगांव पहुंची NIA की टीम ने सुबह करीब 4 बजे रेड डाली. करीब पांच घंटे तक चली छापेमारी की इस कार्रवाई में एक घर से कुछ कागजात जब्त किए हैं.
जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान पीएफआई फंडिंग के सबूत मिले हैं. बता दें कि पीएफआई संगठन को देशविरोधी गतिविधियों के चलते पिछले साल ही केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है.
