
भिलाई
20 अप्रैल की रात तकरीबन 8 बजे पुलिस की टीम स्पा सेंटर पहुंची। बंद स्पा सेंटर के मैनेजर को कॉल करके बुलवाया गया और उसकी मौजूदगी में स्पा सेंटर को खुलवाया गया। तलाशी में कई आपत्तिजनक सामान मिले। एसी के ऊपर से लेकर बाथरुम तक में यूज्ड कॉन्डोम पड़े थे। बेड के नीचे और अन्य जगहों से कॉन्डोम बरामद हुए हैं। इस मामले पर पुलिस आज बड़ा खुलासा कर सकती है।
3 दिन पहले भी भिलाई स्थित सूर्या मॉल में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा था। यहां स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब छापा मारा, तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में कंडोम और अन्य अमानक सामग्री भी जब्त की है।
भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित सूर्या टीआई मॉल में 3 दिन पहले पुलिस ने छापेमारी करके सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। यहां से बांग्लादेश और भूटान सहित अन्य जगहों से आई 8 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। ये सभी लड़कियां मॉल के दूसरे फ्लोर में स्थित एसेंस द स्पा सेंटर में डीप मसाज के नाम पर देह व्यापार करती थीं। एसपी की पूछताछ में कुछ लड़कियों ने तो मसाज की बात कही, लेकिन कुछ ने बताया कि उन्हें बंद कमरे के अंदर कस्टमर के साथ गंदा काम करना पड़ता था। पुलिस ने मसाज सेंटर के अंदर से 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।