रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की रात को लगातार छापेमार कार्रवाई की है. यह रेड की कार्रवाई बार, होटलों और रेस्टोरेंट पर की गई है.यहां अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत पुलिस को मिली थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है. आबकारी विभाग और पुलिस की टीमों ने मिलकर यह बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार और शनिवार की रात संभागीय, जिला और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों ने शहर के विभिन्न होटलों और बार पर छापा मारा.
दो दिनों तक चला एक्शन:
रायपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने लगातार दो दिनों तक यह ऑपरेशन चलाया. राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को पांच बारों में छापेमारी की. सूर्या बार निर्धारित समय के बाद भी खुला पाया गया. होटल ओलिव, सेंट्रल प्वाइंट, महिंद्रा और ली रॉय बार में शराब को पार्सल के रूप में अवैध विक्रय करते पाया गया. जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए.
संभागीय उड़नदस्ता ने शनिवार को 6 अलग-अलग बार और होटलों में छापा मारा. एलोरा, इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बार में भी पार्सल के रूप में शराब मदिरा विक्रय पाया गया. होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान किए जाने पर विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए. शनिवार को जिला आबकारी और पुलिस की टीमों ने वीआईपी रोड समेत विभिन्न इलाकों के प्रतिष्ठानों में जांच की.
कई प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई:
विशेष रूप से कोर्टयार्ड मैरियट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने एक्शन लिया है. इसके अलावा समय के बाद भी संचालन जैसे गंभीर उल्लंघन की बात सामने आई है.जिन पर विभागीय कार्रवाई की गई है. जिन होटलों और बार पर एक्शन हुआ है. उनमें 10 से ज्यादा बार शामिल हैं.
पुनीत
सेंट्रल पॉइंट
आदित्य
विनार
सवेरा
सालिटेयर
मयूरा
सतलज
ऑर्किड
कोर्टयार्ड मैरियट
कोया
ज़ूक
एल्सव्हेयर
हाइपर क्लब
धूम्स विलेज
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग और रायपुर पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का मकसद रायपुर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है. इसके साथ साथ राजधानी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना है. दोनों विभाग ने यह साफ कर दिया है कि शर्तों का उल्लंघन करने वाले होटलों और बार पर सख्त कार्रवाई होगी और आने वाले समय में भी यह एक्शन जारी रहेगा.
