नई दिल्ली: पूरे भारत में अभी त्योहारों का मौसम है. खासकर उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर आने वाले समय में त्योहार हैं, जिसमें आमतौर पर लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसे लेकर रेलवे ने एक एहतियातन लोगों से अपील की है, जिसमें रेलवे ट्रैक के आस पास किसी भी तरह के त्योहार से संबंधित आयोजन नहीं करने की हिदायत दी है.नार्दन रेलव के जेनरल मैनेजर शोभन चौधरी ने बताया कि हमने इसके लिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि रेलवे ट्रैक से दूर किसी भी त्योहार का आयोजन करें. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासन को भी ऐसी किसी गतिविधी पर सतर्क रहने को कहा है.
ट्रैक पर होगी निगरानीशोभन चौधरी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जहां भी ट्रैक के आस-पास कोई बड़ा आयोजन आयोजित हो रहा है. वहां रेलवे अपनी फोर्स भी तैनात करेगी. इसके लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं. इसके साथ ही जिस जगह पर ऐसे आयोजन हो रहे हों, वहां पर ट्रेन की रफ्तार धीमी करने को भी कहा गया है, जिससे किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके.2018 की घटना से लिया सबकशुभन चौधरी ने बाताया कि साल 2018 में अमृतसर में दशहरा के समय जो घटना हुई वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थी. उसे ध्यान में रखते हुए हमने इस तरह का कदम उठाया है.
उन्होंने कहा कि हमने स्थानिय प्रशासन से भी इस बात को सुनिश्चित करने को कहा है कि रेलवे ट्रैक के आसपास दशहरा के मेले की इजाजत नहीं दें अथवा एक निश्चित दूरी बनाकर रखें, जिससे कि ट्रेनों की आवाजाही पर की असर नहीं पड़े.अतिरिक्त ट्रेंनों के होंगे फेरेदशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर नार्दन रेलवे की ओर से अलग से ट्रेनें चलायी जा रही है. शुभम चौधरी ने बताया कि इसके लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों को इंतजाम किया गया है. फिलहाल 34 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें 377 ट्रिप होंगी. नार्दन रेलवे का दावा है कि स्पेशल ट्रेनों में 5980 कोच होंगे, जिससे कि त्योहारों में होने वाली भीड़ पर काबू पाया जा सके.
रश मैनेजमेंट पर खास ध्यानशुभम चौधरी ने बताया कि पूजा को लेकर सबसे अधिक ऱश मैनेजमेंट को लेकर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यात्रियों से भी इस बात की गुजारिश है कि वह समय से पहले स्टेशन पहुंचे. इसके साथ ही ट्रेन में चढ़ते समय किसी भी तरह की धक्का मुक्की से बचें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्टेशन पर अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.उत्तर भारत की ट्रेनों में अधिक भीड़शुभम चौधरी ने बताया कि अधिकतर यात्रियों का दबाब उत्तर भारत की ओर है. ऐसे में उन्होंने 90 प्रतिशत अतिरिक्त तैयारी उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों को लेकर किया है.
