जयपुर । राजस्थान में इस बार बारिश ने पिछले सौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस बार मई में 62.4 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले 100 वर्षों में इस महीने की सबसे अधिक बारिश है।राज्य में आमतौर पर मई में औसतन 13.6 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार कई पश्चिमी विक्षोभों के कारण राज्य में कुल 62.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा, “यह पिछले 100 साल में इस महीने की सबसे ज्यादा बारिश है।”
मई 1917 में राजस्थान में 71.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।बारिश की गतिविधियां शनिवार और रविवार को बढ़ेंगी और इसके पांच और छह जून तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि सात और आठ जून से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।