रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवती क्षत विक्षप्त शव बरामद हुआ है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी घटना टिकरापारा क्षेत्र के लालपुर काली नगर से सामने आ रहा है जहां से मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कई दिनों से लाश के साथ घर में रह रहा था। युवती के हांथ और सिर में भी चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक पूरी जानकारी नहीं आ पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। अब आरोपी युवक से पूछताछ के बाद ही घटना का राज खुल पाएगा।