नई दिल्ली:- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. राजा भैया ने बेंती राजभवन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दल के प्रत्याशी को आप कसौटी पर खरा पाते हों, उसको वोट दें. स्वतंत्र रूप से जो प्रत्याशी आपको पंसद हो, उसे वोट कर सकते हैं.
