राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन , अजमेर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किया. इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.49 प्रतिशत रहा. इस साल 10वीं क्लास का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है. इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 89.78 और छात्राओं का पास प्रतिशत 91.31 रहा है.