
सूरजपुर -: भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना में पिछले 3 वर्षों के कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन करते हुए एवं अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक सम्मान 2021-22 आयोजन कर सम्मानित किया गया।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ समरेंद्र सिंह राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं पदेन उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीष कुमार मिश्र राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं विनोद एक्का कुलसचिव उपस्थित थे कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा के प्रमुख मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के जिला संगठकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में कोविड काल के दौरान निशुल्क मास्क वितरण,दीवारों पर नारा लेखन,सामाजिक दूरी एवं हाथों को सैनिटाइज करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम कोविड टीकाकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आदि रासेयो गतिविधियो एवं यूनिसेफ के सम्मिलित प्रयास से बने ब्लू ब्रिगेड के सदस्यों के रूप में मोहल्ला क्लास