जांजगीर चांपा/कॉमेडी किंग राजीव श्रीवास्तव का निधन स्वर्गीय लिखते हुए अत्यंत वेदन पीड़ा हो रही एक हंसता मुस्कुराता इंसान 42- दिनों से जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए अंततः दुनिया से रुलाकर अदृश्य हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना जीवनभर हंसाने वाले इस अद्भुत कलाकार के स्वास्थ्य लाभ हेतु हर कोई प्रार्थना दुआ कर रहा था ,लेकिन सबको हंसाने वालें सहज-सरल कामेडी किंग का इलाज़ के दौरान निधन सबको रुलाकर अंततः चले गए।शरीर में जब तक प्राण हैं, नश्वर शरीर साथ हैं। मैं सुंदर हूं , हृष्ट-पुष्ट हूं ,सुडौल हूं , बलिष्ठ हूं ,बलवान हूं,गोरा हूं ,काला हूं , लंबा और मोटा हूं••••• दुनिया का सबसे खूबसूरत व्यक्ति हूं । बड़े-बड़े धर्मात्मा,राजनैतिक,सामाजिक एवं उच्च कोटि के साधन सम्पन्न व्यक्ति भी इस शरीर को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो जाते हैं।शरीर मुर्दा में या राख के ढेर में तब्दील हो जाता हैं ••• रह जाता हैं सिर्फ़ कर्म ! राजू श्रीवास्तव के जाने के बाद सब लोग उन्हें एक अच्छें इंसान के रुप में स्मरण कर रहे हैं। मृत्यु दअवश्यंभावी हैं । मनुष्य जीवन भर कार्य करता रहता हैं कहीं परास्त नहीं होता लेकिन मृत्यु के आगे ? इसीलिए मृत्यु को संसार में शाश्वत सत्य कहा गया हैं । संत-महापुरूषों और विद्वानों ने इस सत्य को समझना स्वीकारना संसार को रैन बसेरा की संज्ञा दिया ••••• 'आया हैं सो जाएगा'का सारतत्व भी यही हैं ।

हर दिल के हृदय-सम्राट राजीव श्रीवास्तव राजू का छोटा-सा जीवन परिचय
राजीव का जन्म 25 दिसम्बर 1963 , को कानपुर में हुआ वे भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत: आम आदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे । आज 21 सितम्बर 2022 को उनका निधन हो गया। श्रीवास्तव 1993 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे ।कल्याण जी आनंदजी,बप्पी लाहिरी एवम् नितिन मुकेश जैसें कलाकारों के साथ भारत और विदेश में भी काम किया । वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह सबकी जुबान पर छा गए। उन्होंने बिग बांस-3 ,में हिस्सा लिया दो महीने तक सबको गुदगुदाने के बाद 4 दिसम्बर 2009 को वोट आउट कर दिए गए । वर्ष 2010 में शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डांन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते उन्हे धमकी भरे फोन आए चेतावनी दी इन पर मजाक न करे ।बिग बॉस -3 में भाग लिया कॉमेडी शो,कांमेडी महा मुकाबला में भाग लिया 2013 में, अपनी पत्नी के साथ नच-बलिए सीजन-6 में भाग लिया | समाजवादी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर से मैदान में उतारा , लेकिन 11 मार्च 2014 को यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा हैं ।बाद वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया | राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद तमाम सामाजिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक, धार्मिक राजनीति से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।
देश के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा राजू श्रीवास्तव हमारे जीवन को सकारात्मकता से रोशन किया विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विधानसभाध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के निज प्रतिनिधि गुरमीत सिंह धंजल राजू श्रीवास्तव के साथ एक फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रसिद्ध हास्य कलाकार के निधन की दुःखद समाचार भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा ईश्वर से प्रार्थना हैं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें उनके प्रियजनों प्रशंसकों को दुःख सहन की शक्ति प्रदान करें।डॉक्टर रमाकांत सोनी संरक्षक अक्षर साहित्य परिषद एवं महादेवी महिला साहित्य समिति की अध्यक्ष सुशीला देवी सोनी,शांता गुप्ता ,सत्यभामा साव,संगीता पाण्डेय शांति थवाईत,पूर्व पार्षद शशिप्रभा सोनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपार दुःख सहन करने श्रद्धांजलि अर्पित किया! ॐ शांति ! ॐ शान्ति ॐ!! शांति !!! भावपूर्ण श्रद्धांजलि !