बीते दो दिनों से राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर डराने वाली जानकारी सामने आ रही थी। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें लगभग ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। वहीं अब उनके भाई दीपू श्रीवास्तव और कॉमेडियन सुनील पॉल ने राजू श्रीवास्तव की सेहत का अपडेट शेयर करके सच बताया है। 58 वर्षीय कॉमेडियन के परिवार ने इन रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव ठीक हो रहे हैं और जल्द ही इससे बाहर आ जाएंगे।
राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के फैंस को उनके हेल्थ के बारे में अपडेट शेयर किया।शुक्रवार की रात राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के फैंस को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए झूठ फैलाने वालों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक वीडियोशेयर करके कहा कि कुछ लोगों ने राजू भाई के बारे में गलत और बुरी खबरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि लोग क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है।