कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10.20 बजे राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। वहीं, उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी और बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी
अंतिम विदा देने पहुंचे एहसान कुरैशी और सुनील पाल
राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदा देने के लिए उनके दोस्त और कॉमेडियन एहसान कुरैशी और सुनील पाल भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा कि, ”उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे।”