Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस की पहली सूची पर तंज कसा, कहा कि….
    शीर्ष आलेख

    राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस की पहली सूची पर तंज कसा, कहा कि….

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस की पहली सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस सूची का प्रधान ही चार्जशीटेट है। इस लिस्ट में तरह तरह की आपराधिक घटनाओं के आरोपियों की भरमार है, जो साबित कर रही है कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना देने वाली कांग्रेस कैसा छत्तीसगढ़ गढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, वह उसकी तयशुदा हार का दस्तावेज है। इनकी पहली लिस्ट यानी ट्रेलर देखकर अंदाज लग रहा है कि फिल्म कितनी फ्लॉप होगी।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को अपने मौजूदा विधायकों, संसदीय सचिवों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों पर भरोसा इसलिए व्यक्त किया है क्योंकि इनके माध्यम से कांग्रेस का छत्तीसगढ़ एटीएम संचालित हुआ है। मंत्रियों की टिकट काटने की हिम्मत कांग्रेस की नहीं हुई।

    इस सूची में भूपेश बघेल सरकार के सभी मंत्री शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी टिकट दी गई है। एक संसदीय सचिव सहित आठ विधायकों की टिकट काटी गई है। एक मंत्री की सीट बदली गई है। जिन विधायकों की टिकट काटी गई है वह पिछले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में अच्छे मतों से जीते थे। पंडरिया विधानसभा से ममता चंद्राकर की टिकट काटी गई है] डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकूट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा की टिकट काटी गई है। जो लोग उपचुनाव में जीते उन पर भी कांग्रेस को भरोसा नहीं है। खुज्जी से छन्नी साहू का टिकट इसलिए काटा गया क्योंकि वह 5 साल से सत्ता धारी विधायक होने के बावजूद जनता के हित में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ मुखर रहीं। कांग्रेस ने अंतत उसके दफ्तर में छिड़ी गैंगवार के बीच डरते- सहमते 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है तो यकीनन उन्होंने अपने कार्यालय की टेबल कुर्सी आदि का भी बीमा कर लिया होगा।

    इस सूची से स्पष्ट हो रहा है कि अपराध में शामिल होना कांग्रेस का उम्मीदवार बनने की कसौटी पर पहली प्राथमिकता है। महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का वादा करने वाले, लड़की हूँ लड़ सकती हूं का नारा देने वालों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ लड़ने वाली छन्नी साहू का टिकट काट दिया है जो यह जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस में गलत के खिलाफ लड़ने वाली महिलाओं का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसके अनुसार कांग्रेस के 30 फीसदी विधायकों से तो स्वयं कांग्रेस नाखुश नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि राजनांदगांव से टिकट देकर भूपेश बघेल ने अपने दोस्त गिरीश देवांगन की बलि चढ़ा दी। भ्रष्टाचार में सहभागी बनने वाले सभी मंत्रियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई प्रत्याशियों का बड़ा अपराधिक बैकग्राउंड है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील सीडी बांटने के अलावा कथित रूप से फिरौती मांगने का आरोप है।

    नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का डोर टू डोर प्रचार के दौरान भूपेश बघेल ने कोविड महामारी के नियमों का उल्लंघन किया और उन पर इस मामले में केस दर्ज हुआ है। जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस के ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर विभिन्न घोटालों और धोखाधड़ी के कई आरोप हैं। जिनमें हुए जमानत पर हैं। उनके विरुद्ध दर्जनों केस दर्ज हुए हैं। जिनमें राजस्व घोटाला और जमीन घोटाले जैसे मामले भी शामिल हैं। जयसिंह अग्रवाल की निष्क्रियता के कारण कोरबा में ईसाई मिशनरियों द्वारा लगातार भोले वाले जनजातीय समाज के भाइयों बहनों को प्रलोभन देकर व्यापक पैमाने पर धर्मांतरण कराए जाने के आरोप हैं।

    अमरजीत भगत को प्रस्तावित सारंगा एलुमिना प्लांट के मुद्दे पर अपने ही गृह क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। भगत के बेटे के नाम पर जशपुर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले जनजाति की 25 एकड़ जमीन खरीदी के आरोप है। बिरनपुर हिंसा पर भगत ने बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान दिया था। सरगुजा जिले के भटौली विकासखंड के एक ग्राम में 130 एकड़ सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा कर अपने नाम करने के मामले में भगत के पूर्व निजी सहायक समेत 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। संतराम नेताम पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला डीएफओ जिसके हाथ में एक बच्चा था, उस पर चिल्लाते और धमकाते हुए कहा था कि वह एक खतरनाक आदमी हैं, इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भरोसा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी घायल हुए।

    सार्वजनिक जगह पर असावधानी से असुरक्षित वाहन चलाने के कारण विधायक ने दूसरों के जीवन को खतरे में डाला। कवासी लखमा के रंग ढंग से पूरा बस्तर और पूरा छत्तीसगढ़ वाकिफ है। रविंद्र चौबे राहुल गांधी की तुलना भगवान राम और आदि गुरु शंकराचार्य से करते हैं। शिक्षक भर्ती और पदोन्नति घोटाला उन्हीं के कार्यकाल की देन है। ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री रहते हुए महिलाओं के विरुद्ध जिस तरह की टिप्पणी करते रहे हैं, वह भी छत्तीसगढ़ ने देखा सुना है। कवर्धा का झंडा विवाद और मोहम्मद अकबर के बीच क्या रिश्ता है, यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर किस तरह खामोश रहे, किस तरह वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हुई यह भी सभी जानते हैं। मोहन मरकाम शराब को संस्कृति बताते रहे हैं।

    अनिला भेड़िया शराब बंदी का वादा करने के नाम पर शराब सेवन को बढ़ावा देती हैं। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री होते हुए भी वह महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करने में नाकामयाब रही हैं। रुद्र गुरु अपने विधानसभा क्षेत्र से गायब रहे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंच रहे उदयपुर, करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक….
    Next Article चाचा-भतीजे की हाजीपुर सीट को लेकर छिड़ी जंग,इस नेता ने भतीजे चिराग पासवान को दी चेतावनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…

    February 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…

    February 4, 2026

    बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…

    February 4, 2026

    इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…
    • बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    • आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?