नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में रहती है। राखी सावंत कभी सड़कों पर मनोरंजन करते दिखाई देती है तो कभी मुंबई के किसी जगहों पर दिखाई देती है। राखी सावंत का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इसी बीच राखी सांवत का एक वीडियो सामने आया है।
उनका वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहे हैं। राखी सावंत इस वीडियो में रेड कलर का सूट पहनी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। दरअसल, इस वीडियो में राखी सावंत से राहुल गांधी को 2024 लोकसभा जीतने का मंत्र दिया है। राखी सावंत ने कहा कि राहुल गांधी बिग बॉस में आ जाएंगे तो अगला चुनाव जीत जाएंगे। बिग बॉस सबका लाइफ बनाते है न! राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।