Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज देशभर में मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जान लीजिए ये रहेगा राखी बांधने के शुभ मुहूर्त…
    समाचार

    आज देशभर में मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जान लीजिए ये रहेगा राखी बांधने के शुभ मुहूर्त…

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज देशभर में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यानि रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस प्यार भरे बंधन के शुभ मुहूर्त की शुरूआत भी हो गई है। राखी के मौके पर बहनें,अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई के सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं पर भाई, बहन से वादा करता है कि, वह अपनी बहन की रक्षा हर कदम पर करेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग हैं,ये दोनों ही योग शुभ फलदायी हैं। इसमें किए गए कार्य सफल सिद्धि होते हैं।

    शुभ मुहूर्त में राखी बांधना होता है शुभ
    आपको बताते चलें, शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ होता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है. भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में ही रक्षाबंधन मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन मुहूर्त के बीच में राहुकाल भी है, ऐसे में राहुकाल का त्याग करना चाहिए। राहुकाल को अशुभ माना जाता है। यहां पर दिग पंचाग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि कल 8 अगस्त को 2:12 पीएम से शुरू हुई थी, जो आज 9 अगस्त को 1:24 पीएम तक जारी रहेगा।

    जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
    यहां पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो चुकी है।सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर में 1 बजकर 24 मिनट तक. इसमें राहुकाल सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से सुबह 7:34 बजे तक है.

    राखी बांधने का शुभ समय

    1. सुबह 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक.
    2. सुबह में 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक.

    भाई को तिलक लगाने का मंत्र
    केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
    पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।
    कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
    ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

    राखी बांधने का मंत्र

    येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
    तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।।
    राखी का दीपक जलाने का मंत्र
    शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्,
    शत्रुबुद्धि विनाशाय, दीपज्योति नमोस्तुते।।

    ये भी पढ़ें-राखी बांधने की सही दिशा क्या है? जानें नियम

    रक्षाबंधन पर राखी बांधने की सही तरीका

    1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त 04:22 ए एम से 05:04 ए एम में उठकर स्नान आदि से निवृत हों. जो ब्रह्म मुहूर्त में नहीं उठ सकते हैं, वे अपने नियमित समय पर उठकर स्नान आदि कर लें. फिर साफ कपड़े पहनें.
    2. शुभ मुहूर्त में बहन राखी की थाली सजा लें. फिर भाई को पूरब या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं. भाई के सिर को कपड़े से ढक दें.
    3. सबसे पहले भाई को लाल चंदन या रोली, दही और अक्षत् से तिलक करें और मंत्र पढ़ें. उसके बाद दाहिने हाथ की कलाई पर सुंदर की राखी बांधें. उस समय येन बद्धो बलि राजा मंत्र पढ़ें.
    4. राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं. मंत्र पढ़कर गाय के घी का दीपक जलाएं. अपने भाई की आरती उतारें. उनके सुखी जीवन की प्रार्थना करें. भाई बड़े हैं, तो उनका आशीर्वाद लें. भाई छोटा है तो आप उनको उपहार दें.
    5. भाई को चाहिए को बहन को उपहार और पैसे दें. बहन बड़ी हैं तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें.
    Post Views: 930

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, 5 बड़े फैसले लिए गए…
    Next Article लो आ गया कैबिनेट का बड़ा फैसला, LPG के दामों में संतुलन बनाने के लिए तेल कंपनियों को दी करोड़ों की सब्सिडी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?