कोरबा की रामपुर पुलिस चौकी ने उस आरक्षक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है जिसने एक युवक के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौच किया था। आरक्षक का नाम अनिरूध्द केरकेट्टा है,जो रामपुर चौकी में पदस्थ है । उसके द्वारा सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाले संजय चौहान नामक युवक से अभद्रता की गई थी। निहारिका टाॅकिज के पास 9 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे यह घटना सामने आई थी । शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और अनिरूध्द केरकेट्टा के खिलाफ अपराध कायम कर लिया ।