
कोरबा :- कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा (मांझापारा) मे 18 वें वर्ष का अखंड नवधा रामायण का आध्यात्मिक कार्यक्रम कुछ कारणवश मंगलवार 15 फरवरी माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी से शुभारंभ हुआ,जो 24 फरवरी फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तक चलेगी,25फरवरी को सहस्त्र धारा का गंगा स्नान हुए,हर वर्ष के तरह जगतजन्नी मातेश्वरी कोसगई दाई के मंदिर में अखंड ज्योति का आयोजन भी शामिल होता है,ग्राम गढ़ उपरोड़ा मे अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम लगातार 18 वाँ वर्ष चल रहा है,हर वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से होता है,बहुत दूर दूर से मानस मंडली का आगमन होता है जिससे गांव में अलग ही अध्यात्मिक माहौल वातावरण स्थापित होता है,

गांव की आयोजक समिती एवम् ग्राम वासी हर वर्ष बड़े ही उत्साह उमंग उल्लास के साथ अपनी अपनी विभाग की जिम्मेदारी को निपटाते है,इस कार्यक्रम के आचार्य राधेश्याम गोस्वामी कटघोरा वाले ही है ,जो इनके पूर्व इनके बड़े भाई जी आचार्य का जिम्मेदार निभाते थे, कार्यक्रम के अंतिम दिन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ननकी राम कंवर का आगमन हुआ था,इस बार के आयोजक समिती अध्यक्ष दुकालूराम गोंड,उप अध्यक्ष विपत सिंह राठिया , सचिव बुधवार सिंह राठिया, सहसचिव श्यामगोपाल कैवर्त, सुखराम मरकाम,उप कोषा अध्यक्ष किस्मत कंवर एवम् संरक्षक सुखलाल मंझवार, रतन सिंह कंवर वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी, करम सिंह , योगेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष गढ़ मंडल , चंद्रा राठिया आई टी सेल भाजपा गढ़ मंडल, जितेन्द्र देवांगन है।*रिपोर्टर**कृष्णा दास महंत*