*मुंबई:-* एनमिल का ट्रेलर जब से आया, पूरा माहौल बन गया कि भाई फिल्म बवाल है. डायरेक्टर ने पहले ही कह दिया था कि ये अब तक की सबसे वॉयलेंट फिल्म है,यानि हिंसक फिल्म जिसमें खूब खून खराब होगा.बॉबी देओल का आखिरी सीन ट्रेलर में धमाल मचाता है लेकिन बॉबी देओल के नाम पर जनता को बेवकूफ ही बनाया गया.ये फिल्म देखने से पहले रिव्यू ध्यान से पढ़ लीजिए। कहानीये कहानी है रणबीर कपूर की जो अपने पापा अनिल कपूर से बहुत प्यार करते हैं. लेकिन पापा रणबीर से उतना प्यार नहीं करते. पापा पर हमला हो जाता है और फिर रणबीर की जिंदगी का मकसद हो जाता है उस कातिल को ढूंढना और इसी मकसद पर ये फिल्म चलती है.कहानी सिंपल लग रही होगी,लेकिन इसमें बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं और ये देखने आपको थिएटर जाना होगा।
