रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के रेंजर टीपी वस्त्रकार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बदले रेंजर ने रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में खड़गांव सरपंच बजरंग लाल राठिया ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। रेंजर ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद रेंजर को रायगढ़ न्यायालय में पेश किया गया।
