Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोनालिसा को फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप केस; गाजियाबाद से गिरफ्तार…
    News

    मोनालिसा को फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप केस; गाजियाबाद से गिरफ्तार…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल ऑफर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उनपर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने मिश्रा के द्वारा दायर जमानत याचिका खारिज की जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की, जो हीरोइन बनने की ख्वाहिश रखती थी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

    30 मार्च, 2024 को, 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें नबी करीम पुलिस स्टेशन ने हिरासत में लिया गया है।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2024 को रेप, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए गए। मुजफ्फरनगर पुलिस के पास कथित गर्भपात से संबंधित मेडिकल एविडेंस भी हैं।

    सनोज पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
    महिला के अनुसार, वह फिल्मों में अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती थी जिसे सनोज मिश्रा ने साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत हुई। 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो सनोज मिश्रा ने सुसाइड करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता डर की वजह से उससे मिलने गई। अगले दिन 18 जून 2021 को मिश्रा ने दोबारा फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी और उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया।

    फिल्म का लालच देकर किया रेप

    महिला ने बताया कि, स्टेशन से सनोज मिश्रा उसे एक रिसॉर्ट में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज FIR में कहा कि मिश्रा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें पब्लिक कर देगा। इसके बाद उसने उसे शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान डायरेक्टर ने कथित तैर पर महिला को फिल्म में काम देने का लालच भी दिया।

    महिला ने 18 फरवरी, 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जब आरोपी मिश्रा कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया था। मिश्रा पर आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया, जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मिश्रा की गिरफ्तारी दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुई है, जिसने पहले इस मामले की जांच की थी।

    Post Views: 1,640

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, मारी गई 25 लाख की इनामी नक्सली रेणुका उर्फ बानु…
    Next Article मोदी का सियासी वारिस महाराष्‍ट्र से होगा, RSS करेगा तय; दावे से मची सनसनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?