
बिहार :- राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार सरकार के वन मंत्री तेजप्रताप यादव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा हैं की पंडित शास्त्री बिहार में कथा-भागवत करने जा रहे हैं, उनका स्वागत हैं लेकिन अगर उन्होंने यहाँ हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाने का काम किया तो उन्हें वापिस लौटना पड़ेगा।
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में 13 मई से 17 मई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तेरत गांव में धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक हनुमंत कथा और भजन संध्या का आयोजन होगा। इस आयोजन आयोजन में प्रतिदिन तीन लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हर दिन तीन घंटे भक्तों की अर्जियां सुनेंगे।वहां 15 मई को दिव्य दरबार का आयोजन होगा।