मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरबीआई दफ्तर को धमकी भरा ईमेल भेज उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात के वडोदरा से हुई है. फिलहाल आरोपी से मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है कि उसने धमकी भरा ईमेल क्यों भेजा था. आरोपी ने एक दिन पहले 26 दिसम्बर को धमकी भरा यह इमेल भेजा था. जिसमें उनसे आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की धमकी थी. ईमेल में उसने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की थी.
मंगलवार को भेजे गए मेल में आरोपी शख्स ने आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. ईमेल में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी. मुंबई में 11 जगहों पर बम की धमकी मिली थी. धमकी दी गई कि दोपहर डेढ़ बजे बम विस्फोट किया जाएगा.पुलिस ने इन सभी जगहों पर तलाशी अभियान चलाया तो कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था.
इसके बाद मामले की जांच में तेजी से जुट गई.मुंबई में कई जगहों पर 11 बम लगाए जाने की थी ईमेल एफआईआर के अनुसार ईमेल में लिखा गया है, ”मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 11 बम लगाए गए हैं और फोर्ट में आरबीआई की नए सेंट्रल ऑफिस बिल्डिंग, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में दोपहर 1:30 बजे पर विस्फोट होंगे. सभी 11 बम में एक के बाद एक विस्फोट होगा.”
