नई दिल्ली:– गुजरात तट पर 1800 करोड़ की ड्रग्स जब्त
भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 12-13 अप्रैल की रात संयुक्त अभियान में गुजरात तट के पास IMBL से 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1800 करोड़ रुपये है। ICG जहाज को देखकर तस्कर प्रतिबंधित माल फेंककर भाग निकले। समुद्र से ड्रग्स बरामद कर ATS को सौंपे गए। यह कार्रवाई एजेंसियों के बेहतर तालमेल को दर्शाती है।
PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम से गिरफ्तार
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को भारतीय ऐजेसिंयों के कहने पर बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें की यह गिरफ्तारी भारतीय ऐजेंसियों की अपील पर हुई है।
भोपाल के MANIT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप
भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के छात्रावास में भोजन करने के बाद कई छात्र बीमार पड़ गए। शारदा अस्पताल के मालिक उमेश शारदा के अनुसार, लगभग 19 छात्रों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जो फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है। बताया गया कि कॉलेज में एक पार्टी के दौरान खाए गए खाने से यह समस्या हुई। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
अम्बेडकर दिवस को न्यूयॉर्क में ‘ईक्वलिटी डे’ की मान्यता
फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के अध्यक्ष दिलीप म्हसके ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी मेयर एरिक एडम्स द्वारा 14 अप्रैल को ‘डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर डे’ घोषित करना एक ऐतिहासिक कदम है। यह ऐसा करने वाला पहला बड़ा मेट्रो शहर है। अमेरिका की 13 से अधिक राज्यों ने पहले ही इसे ‘ईक्वलिटी डे’ के रूप में मान्यता दी है। संयुक्त राष्ट्र में इस दिन की भव्यता से अंतरराष्ट्रीय संगठनों और देशों के राजदूत भी जुड़ते हैं।
न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल को अम्बेडकर दिवस घोषित
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में 14 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर “डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर दिवस” घोषित करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
मुर्शिदाबाद हिंसा पर TMC ने साजिश का आरोप लगाया
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने मुर्शिदाबाद हिंसा को एक बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि इसमें केंद्रीय एजेंसियों, बीएसएफ की एक टुकड़ी और कुछ राजनीतिक दलों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमाओं में सेंध लगाकर अराजकता फैलाई गई और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा पर झूठी तस्वीरों से माहौल भड़काने का भी आरोप लगाया।
