नई दिल्ली:– कोटा में छात्रा ने दी जान
कोटा में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने NEET परीक्षा से एक रात पहले फांसी लगा ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रही है।
एक राष्ट्र एक चुनाव क्रॉस कंट्री रेस’ में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान
केन्द्रीय कृषि मंत्री ‘एक राष्ट्र एक चुनाव क्रॉस कंट्री रेस’ में भाग लेने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नोएडा में करोड़ों लोग दौड़ रहे हैं, ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर अपनी आवाज मजबूत कर रहे हैं।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर क्या बोले सीएम धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है, आज भगवान बदरी विशाल के कपाट खुल गए हैं। मैं सभी तीर्थयात्रियों का उत्तराखंड की पावन धरती पर आगमन पर स्वागत करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवान बदरी विशाल के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कल हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जोशीमठ के निर्माण और पुनर्निर्माण, सुरक्षा कार्यों के लिए अनुरोध किया था, हमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि दी जाए। 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 292 करोड़ रुपये की पहली किस्त कल जारी कर दी गई है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत
बीती 3 और मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत और उचित जवाब दिया है।
बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे और यहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट आज यानी रविवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड के चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह वैदिक विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार 10वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है।
