रियलमी ने भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है, जिसका नाम Realme GT 7 Series है. इस फोन सीरीज को कंपनी ने भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया है. इस सीरीज में Realme GT 7, Realme GT 7T और Realme GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया गया है. इन तीनों फोन्स में कंपनी ने MediaTek Dimensity चिपसेट, 7000mAh की बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी है. Realme GT 7 के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि Realme GT 7T वेरिएंट के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके अलावा इस सीरीज का ड्रीम एडिशन फोन भी ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन उसके लिए रियलमी ने Aston Martin F1 Team के साथ कॉलेबरेशन किया है. आइए हम आपको इस नई फोन सीरीज के बारे में बताते हैं.
